35.1 C
Lucknow
Sunday, June 14, 2026

ग्राम बलीपुर में लगी रात्रि चौपाल, प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Must read

फर्रुखाबाद। शनिवार देर रात थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम बलीपुर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने की। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर एवं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
रात्रि चौपाल में प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के समग्र विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने ग्रामीणों से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित समस्याओं की जानकारी ली तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने ग्रामीणों से कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
चौपाल के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।
रात्रि चौपाल में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन-प्रशासन की सीधी पहुंच सुनिश्चित करना तथा आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करना रहा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article