40.2 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

लोहिया अस्पताल के ट्रामा सेंटर निर्माण में अनियमितता का आरोप, कैंपस निवासी के कमरे के बाहर मिली टाइलों से उठे सवाल

Must read

फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर भवन से टाइलें उठाकर ले जाने के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। अस्पताल परिसर में रहने वाले लोगों के बीच इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कैंपस निवासी एक व्यक्ति ने धीरे-धीरे करके ट्रामा सेंटर भवन में लगने वाली टाइलों को वहां से हटाकर कमरा नंबर-2 के बाहर रख लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रामा सेंटर भवन में फर्श पर टाइल लगाने का कार्य चल रहा है। इसी दौरान कई लोगों ने निर्माण स्थल से टाइलें हटाकर कमरा नंबर-2 के पास रखे जाने की बात कही। आरोप है कि वहां रखी गई टाइलों का इस्तेमाल निजी कार्य में किए जाने की तैयारी की जा रही थी।
जब इस संबंध में अस्पताल परिसर के अन्य लोगों ने संबंधित परिवार से जानकारी ली तो उनका कहना था कि टाइलें बाजार से खरीदकर लाई गई हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानों से खरीदी गई टाइलें आमतौर पर पैकिंग में होती हैं, जबकि कमरा नंबर-2 के बाहर रखी गई टाइलें खुली अवस्था में दिखाई दे रही हैं। इसी आधार पर लोगों के बीच यह चर्चा है कि ये टाइलें निर्माणाधीन ट्रामा सेंटर भवन से लाई गई हो सकती हैं।
मामले को लेकर अस्पताल परिसर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि यदि निर्माण सामग्री का दुरुपयोग हो रहा है तो यह सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
स्थानीय नागरिकों ने अस्पताल प्रशासन एवं संबंधित विभाग से पूरे प्रकरण की जांच कराने तथा निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री का सत्यापन कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article