40.2 C
Lucknow
Friday, June 12, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने 45 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

Must read

– जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास 5, कालिदास मार्ग, लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के लिए 45 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो का भी शुभारंभ किया गया।
यह इलेक्ट्रिक बसें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित हो रहे से जोड़ने का कार्य करेंगी। इससे यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आधुनिक परिवहन व्यवस्था के विस्तार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता दे रही है। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन कार्बन उत्सर्जन कम करने के साथ ही यात्रियों को आरामदायक और किफायती यात्रा का विकल्प प्रदान करेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रदेश के विकास का नया केंद्र बनने जा रहा है। ऐसे में एयरपोर्ट तक सुगम और तेज परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। नई इलेक्ट्रिक बस सेवाओं से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
सरकार का मानना है कि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देकर उत्तर प्रदेश को स्वच्छ और हरित परिवहन व्यवस्था की दिशा में अग्रणी राज्य बनाया जा सकता है। नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के शुभारंभ से इन बसों के संचालन, रखरखाव और चार्जिंग की आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article