45 C
Lucknow
Monday, June 8, 2026

घर के बाहर सो रहे बुर्जुग की धारदार हाथियार से हत्या

Must read

पौत्र ने अपने पिता के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

कन्नौज। जिले के सकरावा थाना क्षेत्र के देवपुर ग्राम में 75 वर्षीय बुर्जुग की रविवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। बुर्जुग घर के बाहर सो रहे थे। सोमवार सुबह बुजुर्ग के पौत्र रजनीश ने बाबा श्रीकृष्ण का खून से सना शव देखा। पौत्र के शोर मचाने पर भीड एकत्र हो गई।घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह, सीओ छिबरामऊ सुरेश कुमार सहित चपुन्ना चौकी इंचार्ज सहित पुलिस बल मौके पर पहुँचा। फील्ड यूनिट और डाग स्कायड को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्र किये।
क्षेत्राधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि ग्राम देवपुर में श्री कृष्ण बाथम 75 बर्ष घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रविवार की रात धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी गई।
श्री कृष्ण बाथम के पौत्र रजनीश ने अपने ही पिता अशोक के खिलाफ तहरीर दी है। रजनीश ने बताया कि उसके पिता ने शराब के नशे में बाबा के साथ झगडा किया था लेकिन तब लोगों ने समझा कर बापस भेज दिया था। रात मे पिता अशोक ने टकोरा से बाबा की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच मे जानकारी मिली है कि अशोक अपने पिता से अलग रहता था और आये दिन शराब के नशे में गाली गलौज करता था। जबकि अशोक का पुत्र रजनीश बाबा श्री कृष्ण को अपने पास रखता था। अशोक को शक था कि उसके पिता 4 बीघा खेती की जमीन रजनीश के नाम कर देगे। जबकि अशोक जमीन अपने नाम कराना चाहता था। जमीन देने से इंकार करने पर अशोक ने अपने पिता श्रीकृष्ण बाथम 75 वर्ष की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक श्रीकृष्ण बाथम के पौत्र रजनीश की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।आरोपी पुत्र अशोक फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article