28 C
Lucknow
Friday, May 29, 2026

तेज आंधी ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, ब्लॉक परिसर में टूटा पोल, घंटों बाधित रही आपूर्ति

Must read

 

नवाबगंज। बीती रात आई तेज आंधी ने नवाबगंज क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी के दौरान नगर के विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अटसेनी पीटीडब्ल्यू (PTW) फीडर का एक बिजली का पोल ब्लॉक परिसर में टूटकर गिर गया, जिससे बड़े क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई और लोगों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
पोल टूटने के कारण बिजली विभाग को तत्काल फीडर का ब्रेकडाउन घोषित करना पड़ा। इसके चलते नवाबगंज और आसपास के क्षेत्रों में अंधेरा छा गया। गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों की रात मुश्किलों में गुजरी।
शुक्रवार सुबह नियमित पेट्रोलिंग पर निकले लाइनमैन मंजेश कुमार ने ब्लॉक परिसर में टूटे हुए पोल को देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग सक्रिय हो गया और मौके पर तकनीकी टीम को भेजा गया।
विद्युत विभाग के एसडीओ धर्मेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि तेज आंधी के चलते पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर टूटे हुए पोल को हटाने और नया पोल स्थापित करने के कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article