29 C
Lucknow
Sunday, April 19, 2026

जिला प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने किया ओवर हेड टैंक का निरीक्षण , पाइन खामियां

Must read

जल निगम एक्सियन के न आने पर कराया जवाब तलब
पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश

तिलहर /शाहजहांपुर-पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांग जन सशक्तिकरण मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने जल मिशन योजनांतर्गत बनाए गए ओवर हेड टैंक का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने जल निगम के एक्सियन की अनुपस्थित पर नाराजगी जताते हुए जवाब तलब किए जाने के निर्देश दिए ।
प्रभारी मंत्री कश्यप रविवार दोपहर बारह बजे नगर पालिका हॉकी ग्राउंड पहुंचे । यहां बनाए गए 1875 के एल क्षमता बाले ओवर हेड टैंक का अवलोकन किया । टैंक की टेस्टिंग किए जाने के मंत्री के के सवाल पर जल निगम के अधिकारी बगलें झांकते नजर आए । उन्होंने ओवर हेड टैंक को मुकम्मल कर टेस्टिंग किए जाने के निर्देश दिए । साथ ही नगर में जल मिशन योजना के तहत डाली गई पाइप लाइन के लिए खोदी गई सड़कों को अति शीघ्र दुरुस्त करने की भी सख्त हिदायत दी ।
बता दें कि जल मिशन योजना के अंतर्गत करीब 32 करोड़ रुपए की लागत से नगर को बेहतर पेयजल आपूर्ति के मद्देनजर नगर में तीन ओवर हेड टैंक के अलावा करीब 85 किलो मीटर पाइप लाइन डाले जाने का प्राविधान किया गया है । जिसमें पिछले दो सालों में अभी तक टैंक और पाइप लाइन का काम पूरा नहीं हो सका है । राजनपुर रोड स्थित ओवर हेड टैंक निर्माण की गति वेहद धीमी है । जबकि जलकर प्रांगण में भी टैंक निर्माण अभी मुकम्मल नहीं हो सका है ।
किसी भी निरीक्षण के लिए हॉकी ग्राउंड स्थित ओवर हेड टैंक को रंगाई पुताई कराकर फिलहाल दुरुस्त करा दिया गया है । जिसकी टेस्टिंग के लिए पानी भरे जाने पर टैंक में कई स्थानों पानी का तेज रिसाव होता देखा गया है । इस मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष (कंछल गुट) सौरभ गुप्ता रवि ने मंत्री जी को अवगत कराया कि नगर की खोदी गई सड़कों बेहद दयनीय हालत में हैं । जिनपर आए दिन स्कूली बच्चों के रिक्शे हों या अन्य वाहन पलटने और लोगों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है । इस पर मंत्री जी ने जल निगम अधिकारियों को त्वरित संज्ञान लेते हुए सड़के दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए ।
करीब आधा घंटे के निरीक्षण के बाद मंत्री जी गंतव्य को रवाना हो गए । निरीक्षण के दौरान एसडीएम जीत सिंह राय , ईओ सत्येंद्र प्रकाश , सीओ ज्योति यादव , कोतवाल जुगुल किशोर पाल समेत जल निगम के जेई हितेश गुप्ता व पालिका का जलकल स्टाफ मौजूद रहा ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article