30 C
Lucknow
Sunday, August 30, 2026

मुकदमा वापस न लेने पर युवक को जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Must read

फर्रुखाबाद। मुकदमा वापस न लेने पर युवक को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर फतेहगढ़ पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धमकी के बाद से पीड़ित और उसका परिवार भयभीत है।
नगला नैन निवासी अनिल कुमार वर्मा ने फतेहगढ़ पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम ऋषभ राजपूत बताते हुए उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़ित के अनुसार फोन करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि यदि उसने मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसके बेटे शिवम को जान से मार दिया जाएगा। अचानक मिली इस धमकी से अनिल कुमार और उसके परिवार में भय का माहौल बन गया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे अपने बेटे और परिवार की सुरक्षा को लेकर आशंका है।
घटना के बाद पीड़ित ने फतेहगढ़ पुलिस से आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फोन नंबर और कॉल से जुड़े तथ्यों की भी जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article