30 C
Lucknow
Sunday, August 30, 2026

10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। क्षेत्र में गस्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की और अवैध 10 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन प्रभारी दीपक कुमार ने बताया है कि बीती 29 अगस्त को वह हमराह सिपाहियों के साथ क्षेत्र में गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर खाडेदेवर मार्ग पर बाग के पास घेराबंदी कर छापेमारी की और 55 वर्षीय वेदप्रकाश निवासी ग्राम इस्माइलपुर को मौके से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दबोच लिया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article