गुरसहायगंज, कन्नौज। युवकों ने रास्ते में महिला को रोक कर गाली गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी रामाश्रम के ग्राम जहांगीरपुर मड़ैया निवासी सुधा देवी ने पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 07 अगस्त सुबह करीब 07 बजे गांव के ही महेंद्र, नीरज, विकास व राजीव ने रास्ते में रोक कर गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आईं जेठानी रीता देवी के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने चार युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चार युवकों पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज़


