– सीएम योगी के सामने उठाए जनसमस्याओं के मुद्दे
– पहले भी बीजेपी नें दिया था टिकट
करहल। नगर पंचायत करहल के पूर्व अध्यक्ष पद प्रत्याशी एवं भाजपा नेता सचिन वर्मा ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर करहल क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को मजबूती के साथ रखा। इस दौरान उन्होंने नगर की सड़क, जल निकासी, पेयजल, बिजली, विकास कार्यों तथा जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया।
करहल की जनता के बीच अपनी सक्रियता और जनसरोकारों को लेकर पहचान बना चुके सचिन वर्मा को क्षेत्र के लोग करहल का “लाडला नेता” भी मानते हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह लगातार करहल की समस्याओं को शासन और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाते रहे हैं। मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में भी उन्होंने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं।
मुख्यमंत्री ने भी करहल के विकास से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस मुलाकात के बाद करहल क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि सचिन वर्मा लगातार जनता के बीच सक्रिय रहकर करहल की आवाज को राजधानी तक पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री दरबार में उन्हें मिले सम्मान और प्राथमिकता को लेकर समर्थकों में भी उत्साह का माहौल है।
करहल की जनता की उम्मीदों को लेकर मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंचने वाले सचिन वर्मा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि इसी तरह जनहित के मुद्दे उठते रहे तो करहल के विकास को नई दिशा मिल सकती है।


