कन्नौज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने जिले के सौरिख ब्लॉक के बहेड़ी गांव में कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में तैनात
एक सहायक अध्यापक एवं एक सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया है।
महिला शिक्षक एवं सहायक अध्यापक का कक्षा में रोमांस का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसकी जांच सौरिख के खंड शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ पाठक को सौंपी गई थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट में कहा है कि दोनों शिक्षकों के वीडियो सामने आए हैं जो शिक्षक आचरण के विपरीत है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस प्रकार की गतिविधियों का विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सहायक अध्यापक अवधेश पाल और सहायक अध्यापिका पूजा रानी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। जिसपर बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि निलंबन अवधि के दौरान निलंबित शिक्षक अवधेश पाल को ब्लॉक संसाधन केंद्र गुगरापुर एवं निलंबित शिक्षिका पूजा रानी को बीआरसी तालग्राम से संबद्ध किया गया है। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच जारी रहेगी।
दोनों शिक्षकों के कथित रोमांस के वीडियो दो दिन पहले वायरल हुए थे। शिक्षा विभाग वायरल वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच कर रहा है।


