43.5 C
Lucknow
Sunday, June 7, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए फर्रुखाबाद विकास मंच की पहल, निःशुल्क रहने-खाने की व्यवस्था

Must read

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जनपद फर्रुखाबाद में व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले में लगभग 40 हजार परीक्षार्थियों के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8, 9 और 10 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी। बड़ी संख्या में अन्य जनपदों से आने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फर्रुखाबाद विकास मंच ने सराहनीय पहल करते हुए उनके लिए निःशुल्क ठहरने, भोजन, चाय और नाश्ते की व्यवस्था की है।
फर्रुखाबाद विकास मंच के जिलाध्यक्ष भईयन मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम पिछले कई वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों की सेवा करती रही है। इससे पहले आरओ, पीसीएस, टीईटी, बीएड, एसआई समेत कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं में भी मंच द्वारा निःशुल्क व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे प्रदेश के हजारों छात्रों को लाभ मिला और उन्होंने इस प्रयास की सराहना की।
भईयन मिश्रा ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर अनेक परीक्षार्थी होटल या लॉज का खर्च वहन नहीं कर पाते हैं, जिसके कारण उन्हें रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन या सड़कों के किनारे रात बिताने को मजबूर होना पड़ता था। विशेष रूप से छात्राओं को काफी असुविधा और असुरक्षा का सामना करना पड़ता था। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए उनकी टीम ने संकल्प लिया कि जनपद में आयोजित होने वाली प्रत्येक बड़ी परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस बार विशंभर दयाल धर्मशाला, हिंदी भवन सहित अन्य स्थानों को आरक्षित कर लिया गया है, जहां कम से कम 500 से अधिक अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। छात्राओं और छात्रों के लिए अलग-अलग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में निशित दुबे उर्फ निशु (पूर्व सभासद), महेश अग्निहोत्री बाबू (सभासद), राजीव पाल, नितिन यादव, ओमनिवास पाठक, आशुतोष मिश्रा रामजी, शिवांक बाजपेई, राजीव वर्मा, आयुष सक्सेना, जाकिर खान, दिलीप भारद्वाज, काके शर्मा, जॉनी गुप्ता सहित अनेक सहयोगी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में लगे हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article