43.5 C
Lucknow
Sunday, June 7, 2026

विद्यालय भवन की सरकारी भूमि पर दबंग ने किया कब्जा, शिकायत डी एम से

Must read

फर्रुखाबाद। दान किए गए भवन में संचालित विद्यालय की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा कर लिए जाने की शिकायत जिला अधिकारी से करते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग भेजे गए शिकायती पत्र में की गई है ।
भेजे गए शिकायती पत्र में आशीष मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया कि रामचन्द्र तमोली जिनके कोई सन्तान नहीं थी उन्होने अपना दो मंजिला पक्के भवन को अपनी पत्नी श्रीमती लक्ष्मी देवी की स्मृति में सरकारी विद्यालय लक्ष्मी देवी कन्या जूनियर हाईस्कूल स मोहल्ला बजाजा पुरानी सब्जी मण्डी में डाक्टर बत्सल क्लीनिक के सामने फतेहगढ़ को दान कर दिया था।काफी वर्षों तक विद्यालय संचालित होता रहा। तत्कालीन प्रधानाचार्या मोना सक्सेना के कार्यकाल के जब स्कूल की गर्मियों में स्कूल बन्द था उस दौरान समय स्कूल जिसकी दक्षिणी आंशिक दीवाल से सटे हुए भवन स्वामी राजकुमार गुप्ता पुत्र स्व० कृष्णअवतार गुप्ता ने अपने भवन निर्माण के दौरान विद्यालय की दक्षिणी दीवाल को पूर्णरूप से निहास (नींव) खोंदकर उस स्थान पर अपने भवन की निहास (नींव) डालकर निर्माण कर लिया और स्कूल की
सरकारी सरकारी जमीन को अपने मकान में मिला लिया जब जुलाई में खुलने पर स्टाफ को जानकारी हुई तब जिसकी लिखित सूचना प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सक्सेना ने नगर शिक्षा अधिकारी को दी थी और सेवा निवृत्ति के उपरान्त अपने नवान्तुक प्रधानाचार्या श्रीमती ममता मिश्रा को भी जानकारी है। विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया और विद्यालय भवन की दीवाल न होने के कारण कभी भी गिर सकता है, इस कारण विद्यालय को कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक के बगल में बने उचत्तर माध्यमिक विद्यालय, नगर क्षेत्र, फतेहगढ़, पुराना माडल स्कूल (सरकारी विद्यालय) फतेहगढ़ में बच्चों को स्थानान्तरित कर दिया गया है। कई बार शिकायत करने पर तत्कालीन नगर में स्टेट में जांच करवाई लेकिन मिली भगत करके उसे भी ठंडा रास्ते में डलवा दिया गया कब्जदार सरकारी भूमि का अपने मन से उपयोग और विक्रय करने की फिराक में हैं ऐसी स्थिति में मामले की जांच कराई जाए और सरकारी भूमि को मुक्त कराकर वहां पर पुनः विद्यालय संचालित कराया जाए। यह मांग की गयी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article