गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शहर के तारामंडल क्षेत्र स्थित बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचे, जहां भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 892 बूथ अध्यक्षों को संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन को लेकर मार्गदर्शन देंगे। इसके साथ ही वह आगामी चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संदेश देंगे।
भाजपा संगठन की दृष्टि से इस सम्मेलन को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री अपने संबोधन में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति साझा करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरे आयोजन पर नजर बनाए हुए हैं।


