38.7 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

लोहिया चिकित्सालय के चीफ फार्मासिस्ट अरविंद प्रजापति का आकस्मिक निधन

Must read

– अस्पताल में शोक की लहर; दोपहर बाद सेवाएं रहीं प्रभावित

फर्रुखाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया संयुक्त चिकित्सालय के चीफ फार्मासिस्ट अरविंद प्रजापति का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे अस्पताल परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। चिकित्सकों, फार्मासिस्टों, स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

अरविंद प्रजापति लंबे समय से अस्पताल के मुख्य दवा भंडार (स्टोर) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। इसी स्टोर से अस्पताल के विभिन्न वार्डों और विभागों में मरीजों के लिए आवश्यक दवाओं की आपूर्ति की जाती थी। अपने शांत स्वभाव, कार्यकुशलता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण वे अस्पताल परिवार के बीच बेहद सम्मानित थे।

अस्पताल कर्मियों के अनुसार, अरविंद प्रजापति हमेशा मरीजों को समय पर दवाएं उपलब्ध कराने को अपनी प्राथमिकता मानते थे। दवा वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके असामयिक निधन से अस्पताल परिवार ने एक अनुभवी और समर्पित सहयोगी को खो दिया है।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जगमोहन शर्मा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह अस्पताल के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बताया कि दिवंगत कर्मचारी की स्मृति में दोपहर 12 बजे के बाद शोकसभा (कंडोलेंस मीटिंग) आयोजित की गई, जिसमें चिकित्सकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शोकसभा के चलते दोपहर 12 बजे के बाद अस्पताल की नियमित सेवाएं भी प्रभावित रहीं। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article