38.7 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

नाले की सफाई न होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, खुद फावड़ा लेकर उतरे वीडीओ

Must read

– दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

फर्रुखाबाद। कमालगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत मोहनपुर दिनारपुर में लंबे समय से नाले की सफाई न होने से परेशान ग्रामीणों ने आखिरकार खुद ही मोर्चा संभाल लिया। प्रशासनिक उदासीनता से नाराज ग्रामीण फावड़ा और कुदाल लेकर नाले की सफाई में जुट गए। गांव में यह दृश्य चर्चा का विषय बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि नाले में सिल्ट और कूड़ा जमा होने से वह पूरी तरह चोक हो चुका है। गंदा पानी सड़कों और घरों के आसपास भरने लगा है, जिससे पूरे क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी गहरा गया है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीण राजेश, विनोद और सर्वेश ने बताया कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों से नाले की सफाई कराने की मांग की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लगातार अनदेखी से परेशान होकर गांव के लोगों ने स्वयं सफाई अभियान शुरू कर दिया, ताकि जलभराव और गंदगी से राहत मिल सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पंचायत में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और नालों की समय-समय पर सफाई कराई जाए, जिससे भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

मामले की जानकारी मिलने पर खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्रपाल ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव और सफाईकर्मियों को तुरंत नाले की सफाई कराने के निर्देश जारी किए हैं।
वीडीओ अनिल चंद्रपाल ने कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि जांच में संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन की पहल के बाद गांव में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और जलभराव व गंदगी की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article