38.7 C
Lucknow
Tuesday, July 14, 2026

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, युवक गंभीर घायल,चालक बाइक छोड़कर फरार

Must read

 

फर्रुखाबाद,कमालगंज।थाना क्षेत्र में सोमवार को उबरीखेड़ा के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरी बाइक का चालक अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज रफ्तार से आमने-सामने आ रही थीं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से दोनों में भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान करमुल्ला निवासी जगदीश कुमार के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज पहुंचाया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि जगदीश की हालत गंभीर बनी हुई है। आवश्यकता पड़ने पर उसे बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा सकता है।
घटना की सूचना पर कमालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फरार चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने सामान्य कराया।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उबरीखेड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर नियमित पुलिस गश्त, गति नियंत्रण के प्रभावी उपाय तथा यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। फरार चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article