कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर में पड़ोसी से गाली-गलौज और विवाद करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी मयंक यादव ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला अंशू यादव पिछले कुछ समय से बिना किसी कारण के गाली-गलौज कर मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। लगातार हो रहे विवाद से परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ था।
शिकायत मिलते ही कमालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी अंशू यादव को हिरासत में लेकर थाने लाई। पूछताछ के बाद पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आरोपी का शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
पड़ोसी से गाली-गलौज करने पर युवक शांतिभंग में निरुद्ध


