38.1 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

जमीन बंटवारे के विवाद में दो भाइयों समेत चार का शांतिभंग में चालान

Must read

 

कमालगंज, फर्रुखाबाद । थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहोरनपुर टप्पा हवेली के मजरा मकू मंगला में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच हुआ विवाद पुलिस तक पहुंच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद शांत न होने पर चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार, मकू मंगला निवासी अमित और उनके भाई अमन के बीच लंबे समय से पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा था। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलने पर दारोगा कल्लू सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनने पर एक पक्ष से अमित, उनकी मां सुनीता देवी और राजबेटी, जबकि दूसरे पक्ष से अमन को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान कर उन्हें एसडीएम न्यायालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article