फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के अंतर्गत गांव बहला में संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्धा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन वृद्धा को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया।
बताया गया कि गांव बहला निवासी 60 वर्षीय मस्वीरन पत्नी शमसुद्दीन ने अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद जहरीले पदार्थ का असर होने पर उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल उसे संभाला और उपचार के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया।
लोहिया अस्पताल में चिकित्सकों ने वृद्धा का परीक्षण करने के बाद उसे भर्ती कर लिया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।
संदिग्ध परिस्थितियों में वृद्धा ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ी


