31 C
Lucknow
Monday, September 7, 2026

यूपी में बारिश-बाढ़ का कहर: लखनऊ की सड़कें तालाब

Must read

 

बिजनौर में हाईवे डूबा; पीलीभीत में दीवार गिरने से 5 दबे, 58 जिलों में अलर्ट

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश ने सोमवार को फिर रफ्तार पकड़ ली। लखनऊ समेत 15 जिलों में सुबह से तेज बारिश हुई, जिससे सड़कें तालाब बन गईं और कई इलाकों में दो फीट तक पानी भर गया। बरेली में घरों से लेकर फायर स्टेशन और एसपी कार्यालय तक जलभराव हो गया। बच्चों को परिजन पानी के बीच गोद में उठाकर स्कूल पहुंचाते नजर आए।

बिजनौर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बहसूमा-ठाकुरद्वारा स्टेट हाईवे पानी में डूब गया। चांदपुर-मेरठ मार्ग पर आवागमन बंद होने के बाद ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के सहारे आवाजाही कर रहे हैं। पीलीभीत में कच्ची दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर है।

महोबा में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। बदायूं में लगातार बारिश से कच्चा मकान ढह गया। उधर, वाराणसी और प्रयागराज समेत प्रदेश के 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को 58 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना बारिश का सिस्टम मध्य प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसके असर से अगले 24 घंटे तक प्रदेश में तेज बारिश जारी रह सकती है, इसके बाद मानसूनी गतिविधियां कमजोर पड़ने का अनुमान है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article