29 C
Lucknow
Saturday, September 5, 2026

अवधेश प्रसाद का बड़ा आरोप: इकरा हसन को हाउस अरेस्ट करने पर बीजेपी पर बरसे

Must read

 

लखनऊ।सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कैराना सांसद इकरा हसन को कथित तौर पर हाउस अरेस्ट किए जाने को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का घटनास्थल पर जाकर लोगों से मिलना और समस्याओं को समझना उसका संवैधानिक दायित्व है, लेकिन सरकार इस अधिकार को कुचल रही है।
अवधेश प्रसाद ने कहा कि “इकरा हसन हमारी पार्टी की सांसद हैं और जानकारी मिली है कि उन्हें स्थानीय विधायक और अन्य लोगों के साथ हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। यह उनका संवैधानिक अधिकार है और भाजपा इस संवैधानिक अधिकार को पूरी तरह रौंद रही है।”
उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कहा कि जब कोई घटना होती है तो जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है कि वह मौके पर जाए, लोगों से बात करे और विवाद के समाधान की कोशिश करे। ऐसे में जनप्रतिनिधियों को रोकना सरकार का अलोकतांत्रिक कदम है।
सपा सांसद ने आरोप लगाया कि 2027 के विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा प्रदेश में लगातार माहौल को उत्तेजित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने महंगाई, छात्रों में बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा।
अवधेश प्रसाद ने दावा किया कि प्रदेश में हो रही हत्याएं और कानून-व्यवस्था की स्थिति आगामी चुनाव में भाजपा सरकार के लिए भारी पड़ सकती है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर भाजपा उत्तर प्रदेश में 50 सीटें भी हासिल कर लेती है तो यह पूरी दुनिया के लिए बड़ा आश्चर्य होगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article