30 C
Lucknow
Sunday, September 6, 2026

तेज बारिश में भरभराकर ढहा कच्चा मकान, परिवार बाहर था इसलिए टला बड़ा हादसा

Must read

कमालगंज। गुरुवार शाम हुई तेज बारिश के दौरान ग्राम पंचायत शेरपुर सराय के मजरा वहवलापुर में एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान ई-रिक्शा चालक वीरेंद्र सिंह का बताया जा रहा है। बारिश के कारण कच्ची दीवारें कमजोर हो गईं और देखते ही देखते मकान धराशायी हो गया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, मकान की कच्ची दीवारों के साथ लकड़ी की धन्नियों से बनी पटावदार छत भी जमीन पर आ गिरी। मकान गिरने के दौरान तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और परिवार की स्थिति की जानकारी ली गई।

गनीमत रही कि हादसे के समय मकान के अंदर परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। गांव के निवर्तमान प्रधान भैरोलाल के अनुसार, घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य मकान के आगे बने छप्पर के नीचे बैठे हुए थे। इसी वजह से बड़ा हादसा टल गया और परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

बताया गया है कि वीरेंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। अचानक मकान गिरने से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से परिवार की स्थिति का जायजा लेकर उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article