फर्रुखाबाद। युवा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई गई।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष सन्देश अग्रवाल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी फतेहगढ़ सब्जी मंडी स्थित ब्राइट स्टार पब्लिक स्कूल में एकत्रित हुए और भामाशाह की जंयती मनाई । और सभी पदाधिकारीयों ने पुष्प अर्पित कर भामाशाह को नमन किया । इस मौके पर वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया।वरिष्ठ व्यापारियों में सर्वेश अग्रवाल ,कृष्ण मुरारी माहेश्वरी , संजय रस्तोगी . सुभाष बंसल , को माला पहनाकर पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
युवा जिलाध्यक्ष सन्देश अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकान्त गर्ग के अथक प्रयासों से मुख्यमंत्री ने 3 बर्ष पूर्व भामाशाह की जंयती पर पूरे प्रदेश में व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाये जाने की घोषणा की थी। युवा जिला महामंत्री प्रबल माहेश्वरी ने भामाशाह जी की जीवनी के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप सेना के लिए भामाशाह ने अपना सर्वस्व दान कर दिया था। जिसके फलस्वरूप महाराणा प्रताप ने मुगलों से युद्ध करके जीत हासिल की थी।
जिला चेयरमैन सर्वेश अग्रवाल और जिला उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किये और सभी पदाधिकारियो के मार्गदर्शन किया, संचालन फतेगढ़ युवा अध्यक्ष संदीप सक्सेना ने कियकार्यक्रम में युवा जिलाध्यक्ष सन्देश अग्रवाल,
इस मौके पर युवा जिला मंत्री अर्पण अग्रवाल, युवा जिला चेयरमेन ऋषि बसंल, युवा जिला उपाध्यक्ष रवि श्रीवास्तव, युवा जिला मंत्री नितिन गुप्ता, फतेहगड नगर युता अध्यक्ष संदीप सक्सेना, सेन्ट्रल जेल युता उपाध्यक्ष अपरदीप शाक्य, विधानसभा अध्यक्ष मोहित बागंडी, युवा सदस्य सागर कश्यप, राहुल वर्मा, श्या मजी वर्मा, निशित अग्रवाल, आकाश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी मोहित यादव आदि मौजूद रहे।
भारतीय युवा व्यापार मंडल ने वरिष्ठ व्यापारियों को किया सम्मानित


