सीएमओ के निर्देश पर बनाई गई रंगोली, प्रभारी व फार्मासिस्ट रहे मौजूद; एएनएम नहीं मिली
संवाददाता अमृतपुर
अमृतपुर फर्रूखाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमृतपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देश पर बुधवार को ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आकर्षक रंगोली बनाई गई, जिसमें ‘सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ का संदेश लिखा गया।
कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव वर्मा सहित फार्मासिस्ट अरविंद और अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर डॉ. गौरव वर्मा ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर रंगोली बनाकर कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
वहीं, कार्यक्रम के दौरान एएनएम के मौके पर मौजूद न मिलने से सवाल खड़े हो गए। सीएमओ के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में संबंधित कर्मचारी की गैरहाजिरी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा होने लगी। यदि कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे तो एएनएम की अनुपस्थिति को लेकर विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई होगी, यह देखने वाली बात होगी।बताया गया कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा एवं संकल्प से जुड़े आयोजनों के तहत किया गया।


