26 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

पंखे में उतरे करंट की चपेट में आई महिला की मौत, बेटी भी झुलसी

Must read

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम लखराऊआ में सोमवार दोपहर तूफानी पंखे में उतरे बिजली के करंट की चपेट में आने से 44 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को बचाने के प्रयास में उसकी बेटी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी वीरभान पाल की पत्नी किरन देवी सोमवार 31 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे घर में थीं। बताया गया कि तूफानी पंखे के पिलक में बिजली का करंट उतर आया था। इसकी चपेट में आने से किरन देवी चीखने लगीं। मां की चीख सुनकर बेटी राखी उन्हें बचाने पहुंची तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद की।
परिजन गंभीर हालत में किरन देवी को निजी वाहन से मोहम्मदाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। फर्रुखाबाद पहुंचने पर चिकित्सक ने किरन देवी को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
मृतका के दो पुत्र प्रबल कुमार (19) और प्रतीक कुमार (22) हैं, जबकि बेटी राखी की शादी हो चुकी है। किरन देवी की मौत से परिवार के साथ गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। पुत्र प्रतीक कुमार की सूचना पर उपनिरीक्षक जयवीर सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article