43 C
Lucknow
Sunday, April 26, 2026

हेडपंप से पानी भरने को लेकर विवाद, देर रात घर में घुसकर दंपति से मारपीट; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Must read

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम रतनपुर पमारान में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार शराब ठेके के पास लगे हेडपंप से पानी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने देर रात एक दंपति के घर में घुसकर मारपीट कर दी। घटना 24 अप्रैल 2026 की रात करीब 10 बजे की है। पीड़ित रामकृपाल पुत्र शिव सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ घर में सो रहे थे, तभी नामजद आरोपी जबरन घर में घुस आए और दोनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि आरोपियों को इस बात का गुस्सा था कि उन्हें हेडपंप से पानी भरने नहीं दिया गया था, इसी रंजिश में उन्होंने घटना को अंजाम दिया।
मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुष्पेंद्र पुत्र सुखपाल, मुकेश पुत्र आशाराम निवासी मंशा नगला थाना मिर्जापुर (जनपद शाहजहांपुर), सुनील पुत्र पोशकी, अर्जुन पुत्र बिजेंद्र निवासी रुलापुर थाना अमृतपुर तथा रामलखन पुत्र शिवपाल निवासी हीरानगर थाना अमृतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने घायल दंपति का मेडिकल परीक्षण भी कराया है।
थाना अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article