26 C
Lucknow
Wednesday, September 30, 2026

भारत ने रचा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, 400+ रन का लक्ष्य चेज

Must read

गिल का दोहरा शतक, रोहित का शतक और भारत ने 43.3 ओवर में 406 रन बनाकर रचा इतिहास

गुवाहाटी। भारत ने वनडे क्रिकेट में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार 400 से अधिक रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। बुधवार को वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सात विकेट पर 405 रन बनाए। जवाब में भारत ने 43.3 ओवर में दो विकेट खोकर 406 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

भारत की जीत के नायक कप्तान शुभमन गिल रहे। गिल ने 133 गेंदों पर नाबाद 223 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 26 चौके और आठ छक्के शामिल रहे। उन्होंने 117 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर ईशान किशन का सबसे तेज वनडे दोहरे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। गिल का यह वनडे क्रिकेट में दूसरा दोहरा शतक है।

गिल ने पारी की शुरुआत करने वाले रोहित शर्मा के साथ 255 रन की शानदार साझेदारी की। रोहित ने भी 72 गेंदों पर शतक पूरा किया और 101 रन की पारी खेली। इसी दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 12 हजार रन भी पूरे किए। विराट कोहली 29 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ऋतुराज गायकवाड 31 रन बनाकर गिल के साथ नाबाद लौटे।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जांगू के शतकों की बदौलत 405 रन बनाए थे। कैंपबेल ने 65 गेंदों में शतक लगाया, जबकि होप ने 104 और जांगू ने 114 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने वनडे में अपने 200 विकेट पूरे किए।

भारत का यह वनडे में अब तक का सबसे बड़ा सफल रन चेज है। इससे पहले भारत का सबसे बड़ा सफल रन चेज 360 रन था, जो उसने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। वहीं वनडे इतिहास में 400 से अधिक लक्ष्य का सफल पीछा करने वाली भारत दूसरी टीम बनी है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रन का लक्ष्य हासिल किया था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article