41 C
Lucknow
Thursday, April 23, 2026

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट आज जारी होगा: शाम 4 बजे आएगा परिणाम, टॉपर्स की होगी घोषणा

Must read

इस बार फिर बेटियों ने मारी बाजी, पिछले वर्षों की तरह लड़कियों का प्रदर्शन रहा बेहतर
प्रयागराज
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) आज 12वीं का बहुप्रतीक्षित बोर्ड रिजल्ट जारी करने जा रहा है। यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने जानकारी दी है कि परिणाम गुरुवार शाम 4 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। छात्र अपने रोल नंबर के जरिए ऑनलाइन रिजल्ट देख सकेंगे।
इस बार बोर्ड ने पिछले वर्ष की तुलना में करीब दो दिन पहले परिणाम घोषित करने का फैसला लिया है। पिछले साल 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी हुआ था, जबकि इस बार प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया है। रिजल्ट जारी होते ही टॉपर्स की सूची भी सार्वजनिक की जाएगी।
भगवती सिंह के अनुसार, राज्य में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेरिट सूची में स्थान पाने वाले छात्रों को विशेष प्रोत्साहन और सम्मान दिया जाएगा, जिससे मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले कई वर्षों से 12वीं के परिणामों में छात्राओं का प्रदर्शन लगातार छात्रों से बेहतर रहा है। 2025 में लड़कियों का पास प्रतिशत 86.37 रहा, जबकि लड़कों का 76.60 प्रतिशत था। इसी तरह 2024 और 2023 में भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था, जिसमें करीब 10 से 14 प्रतिशत तक का अंतर देखने को मिला।
इस वर्ष परीक्षा में कुल 24.79 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से करीब 23.54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 1.26 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी। परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक प्रदेश के 8033 केंद्रों पर आयोजित की गई थी और कॉपियों का मूल्यांकन 55 हजार से अधिक शिक्षकों द्वारा किया गया।
रिजल्ट के बाद छात्रों को डिजिटल सुविधा भी दी जाएगी। मार्कशीट डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि बाद में स्कूलों के माध्यम से हार्ड कॉपी भी दी जाएगी। इसके अलावा असंतुष्ट छात्र स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे उनका साल खराब होने से बच सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article