प्रयागराज: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) जिले के नवाबगंज क्षेत्र स्थित लाल गोपालगंज में एक निर्माणाधीन मकान की छत ढालते समय एक बड़ा हादसा हुआ। हादसा उस वक्त हुआ जब छत ढालने के दौरान सपोर्ट में लगी बल्ली टूट गई। बल्ली के टूटने से छत भरभरा कर गिर पड़ी, जिससे मौके पर काम कर रहे दो मजदूर (labourer) गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल मजदूर गंभीर हालत में हैं। मृतक प्रतापगढ़ जिले के हथिगवा थाने का रहने वाला हैं।बता दें, घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने निर्माण कार्य में सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर किया है।
बता दें, स्थानीय निवासी और पास में काम कर रहे श्रमिकों का कहना है कि छत की ढलाई के दौरान शटरिंग की बल्ली कमजोर थी, जो अचानक टूट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।


