28 C
Lucknow
Saturday, September 5, 2026

अधिवक्ता रामेन्द्र कटियार ने तहसील सदर अध्यक्ष पद के लिए दाखिल किया नामांकन

Must read

 

दर्जनों अधिवक्ता समर्थकों के साथ नामांकन के दौरान दिखा उत्साह

फर्रुखाबाद। तहसील सदर अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता रामेंद्र कटियार उर्फ रामू ने दर्जनों अधिवक्ता समर्थकों के साथ पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रामेंद्र कटियार अधिवक्ता समुदाय के बीच अपनी सक्रियता और मिलनसार व्यवहार के लिए पहचाने जाते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रहती है। वह अपना दल (एस) के कानपुर मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक भी हैं। राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण उनका विभिन्न वर्गों में संपर्क माना जाता है।

नामांकन के दौरान समर्थक अधिवक्ताओं ने उनके पक्ष में उत्साह दिखाते हुए चुनाव में मजबूती से साथ देने की बात कही। समर्थकों का कहना है कि रामेंद्र कटियार अधिवक्ता हितों को प्राथमिकता देने, साथी अधिवक्ताओं की समस्याओं को मजबूती से उठाने और तहसील बार को बेहतर दिशा देने की क्षमता रखते हैं।

रामेंद्र कटियार ने कहा कि यदि अधिवक्ताओं ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी तो वह अधिवक्ता हितों, सम्मान और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव उनके लिए पद पाने का माध्यम नहीं, बल्कि अधिवक्ता साथियों की सेवा और उनके विश्वास पर खरा उतरने का अवसर है।उनके नामांकन के साथ ही तहसील सदर अध्यक्ष पद का चुनाव और अधिक दिलचस्प हो गया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article