27 C
Lucknow
Tuesday, April 14, 2026

शुगर मिल में गैस रिसाव से हड़कंप, एक की मौत, तीन गंभीर

Must read

बड़ौत बागपत स्थित मलकपुर शुगर मिल के ईटीपी प्लांट में मंगलवार शाम हुए गैस रिसाव की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर गंभीर रूप से बीमार हो गए। हादसे के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और 50 से अधिक मजदूर जान बचाकर बाहर भागे।

जानकारी के अनुसार, गैस रिसाव के दौरान सिक्योरिटी गार्ड सुरेश शर्मा ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन वे जहरीली गैस की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने के प्रयास में तीन अन्य मजदूर भी प्रभावित हो गए और बेहोश होकर गिर पड़े।

घटना के बाद घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दो मजदूरों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

हादसे के बाद परिजनों ने मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं, साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रिसाव किस गैस का था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article