31 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

लोडर की टक्कर से स्कूटी सवार तीन घायल, एक गंभीर

Must read

फर्रुखाबाद। बढ़पुर क्षेत्र में फतेहगढ़ कोतवाली के अंतर्गत जेएनवी रोड पर शनिवार को तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार तीन युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लोहिया पहुंचाया।

घायलों की पहचान कमालगंज क्षेत्र के रजीपुर निवासी 23 वर्षीय प्रियांशू पुत्र रामपाल चौहान, 21 वर्षीय शौर्य पुत्र दीपक और 17 वर्षीय उत्कर्ष पुत्र दीपक के रूप में हुई है। तीनों का जिला अस्पताल में उपचार शुरू किया गया।

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. प्रदीप राजपूत ने बताया कि उत्कर्ष की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है। वहीं प्रियांशू और शौर्य की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।

घायल शौर्य के अनुसार, तीनों युवक स्कूटी से फतेहगढ़ में अपने दोस्त के यहां गए थे। वहां से वापस लौटते समय जेएनवी रोड पर तेज रफ्तार लोडर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उत्कर्ष के पैर में गंभीर चोट के साथ फ्रैक्चर हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article