लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन के खाद्य एवं रसद अनुभाग-1 ने विभागीय प्रशासनिक व्यवस्था के तहत एक जिला पूर्ति अधिकारी सुरेंद्र यादव अधिकारी का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण जनपद से जौनपुर कर दिया है।
आदेश के अनुसार डी एस ओ सुरेन्द्र यादव, जी०पू०अ० ग्रेड-1 को उनकी वर्तमान तैनाती फर्रुखाबाद से स्थानांतरित कर जौनपुर जनपद में नई तैनाती दी गई है। शासन ने निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और कार्यभार ग्रहण करने का प्रमाण पत्र शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
आदेश खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी किया गया है।


