– युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी होंगे शामिल
– सुबह 9:30 बजे विधानसभा के सामने प्रदर्शन का ऐलान
लखनऊ। जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी आज विधानसभा के सामने प्रदर्शन करेगी। पार्टी ने इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने का आह्वान किया है।
सपा के कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 9:30 बजे विधानसभा के सामने कार्यकर्ता एकत्र होंगे। प्रदर्शन में पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के साथ युवा फ्रंटल संगठन के कार्यकर्ता भी भाग लेंगे।
पार्टी का कहना है कि यह प्रदर्शन आजम खान द्वारा स्थापित जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करेंगे और सरकार के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।
उधर, प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में विधानसभा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस एवं प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।


