42 C
Lucknow
Sunday, May 24, 2026

बिजली विभाग के विशेष चेकिंग अभियान में दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।

Must read

 

शाहजहांपुर। बिजली विभाग के विशेष चेकिंग अभियान में दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। दोनों मामलों में विभाग ने विद्युत चोरी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई के बाद संबंधित इलाकों में हड़कंप मच गया। कोतवाली क्षेत्र के बीबी जई चौराहा निवासी मोहम्मद नवी का है। विभागीय टीम की जांच में सामने आया कि परिसर में स्मार्ट मीटर लगा होने के बावजूद छत पर इनकमिंग केबल को बाईपास कर अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। विभाग के अनुसार मीटर से ऑनलाइन डीसी प्राप्त हो रही थी, जबकि उपभोक्ता सीधे केबल जोड़कर बिजली चोरी कर रहा था। टीम ने मौके की वीडियो रिकॉर्डिंग कराते हुए पोल से कनेक्शन कटवा दिया। थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के सिंजई आनंदपुरम निवासी विशाल वर्मा का सामने आया। जांच में स्मार्ट मीटर की सील टूटी मिली। आरोप है कि मीटर बॉक्स खोलकर टर्मिनल पर न्यूट्रल और फेज को काले तारों से जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। विभागीय अधिकारियों ने जांच के बाद विद्युत चोरी की पुष्टि करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। अभियान में अवर अभियंता प्रवर्तन दल राजेश कुमार, प्रभारी प्रवर्तन दल संत राम वर्मा, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह और आरक्षी जितेंद्र कुमार शामिल रहे। अधीक्षण अभियंता अनुज प्रताप ने कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article