33.2 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

ऑनलाइन रिश्वत कांड में कर्वी एसएचओ लाइन हाजिर, 90 हजार वसूली का आरोप

Must read

कैश न मिलने पर दुकानदार के खाते में डलवाए पैसे, स्क्रीनशॉट वायरल होने पर कार्रवाई

चित्रकूट। जिले में पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। कर्वी थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल पर ऑनलाइन रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है, जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ओवरलोड ट्रकों के मामले में एसएचओ ने एक ट्रक ड्राइवर से 90 हजार रुपये की मांग की थी। बताया जा रहा है कि जब ड्राइवर के पास कैश नहीं था, तो उसने मजबूरी में एक दुकानदार के खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए।

इस पूरे लेन-देन का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसे पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस अधीक्षक को भी दिखाया। मामले की जांच के बाद SHO श्याम प्रताप पटेल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, उक्त इंस्पेक्टर के खिलाफ पहले से भी वसूली की कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। इस घटना के बाद विभाग की छवि पर भी सवाल उठने लगे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article