28.1 C
Lucknow
Thursday, October 1, 2026

पंजाब: अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर सड़क हादसा, SUV की बिटुमेन ट्रक से टक्कर के बाद आग की गोला बनी गाड़ियां, जिंदा जला युवक

Must read

अमृतसर: पंजाब (Punjab) के अमृतसर-तरनतारन बाईपास (Amritsar-Tarn Taran bypass) पर मानांवाला के पास गुरुवार को स्कॉर्पियो और तारकोल से भरे टिप्पर की आपस में जोरदार टक्कर हुईं है। यह टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई। दुख की बात यह है कि स्कॉर्पियो में फंसे 25 वर्षीय युवक गुरिंदर सिंह की जिंदा जलने से मौत हो गई। हादसे के बाद टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया।

गोइंदवाल साहिब, जिला तरनतारन निवासी गुरिंदर सिंह घरों में पीवीसी फिटिंग का काम करता था। जानकारी मिली है कि वह सामान खरीदने के लिए स्कॉर्पियो से अमृतसर जा रहा था, इस दौरान ही मानांवाला के पास स्कॉर्पियो आगे चल रहे टिप्पर से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद वाहनों में आग लग गई और गुरिंदर स्कॉर्पियो में फंस गया। आग इतनी तेज थी कि उसे बाहर निकालने का मौका नहीं मिल सका।

गाड़ियों की आपस में टक्कर से देखते ही देखते आग भयानक रूप ले ली। आग से उठा धुआं आसमान में काले गुब्बारे बनकर दूर तक नजर आया। आग लगने के बाद राहगीरों, ढाबा संचालकों और पुलिसकर्मियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की। मोटरों, पानी की पाइपों और कीटनाशक स्प्रे वाली टंकियों से पानी डाला गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

स्थानीय लोगों के मुताबिक करीब 45 मिनट से एक घंटे तक दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची। पुलिस के अनुसार, अमृतसर की दमकल गाड़ी खराब होने के कारण तरनतारन से दमकल वाहन बुलाना पड़ा। पुलिस अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। टिप्पर चालक की तलाश की जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article