फर्रुखाबाद। फैजबाग निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता डॉ. बीके गंगवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में दोबारा महत्वपूर्ण दायित्व मिलने की खबर से समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। समर्थकों ने उनके आवास पर पहुंचकर फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
डॉ. बीके गंगवार वर्ष 1989 से लगातार भाजपा संगठन में सक्रिय हैं। लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव के दौरान उन्होंने पार्टी में विभिन्न पदों की जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। जमीनी कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों और ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। संगठन में उनके लंबे अनुभव और सक्रियता के चलते उन्हें लगातार महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती रही हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दोबारा मिलने के बाद डॉ. गंगवार ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निर्वहन करेंगे। किसानों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर संगठन को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
इसके बाद डॉ. बीके गंगवार फैजबाग स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पहुंचे और माल्यार्पण किया। इस दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से संगठन के लिए सक्रिय रहने वाले वरिष्ठ जमीनी कार्यकर्ता को दोबारा प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलना क्षेत्र के लिए भी सम्मान की बात है।


