मोहम्मदाबाद। कस्बे के सर्राफा चौक में सर्राफा व्यापारियों की ओर से आयोजित होने वाले 17वें गणेश महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि महोत्सव के तहत 13 सितंबर से विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
13 सितंबर को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा प्रवक्ता श्री कृष्णायन जी महाराज होंगे। प्रतिदिन रात 9:30 बजे के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 14 सितंबर को मूर्ति स्थापना, हवन-पूजन एवं परीक्षित जन्म लीला का आयोजन होगा। 15 सितंबर को सुंदरकांड पाठ और भगवान के दिव्य अवतारों की कथा होगी।
16 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, 17 सितंबर को श्रीगोवर्धन पूजा तथा 18 सितंबर को श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह लीला का आयोजन किया जाएगा। 19 सितंबर को सुदामा चरित्र की कथा के साथ दोपहर में भंडारे का आयोजन होगा। 20 सितंबर को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण के बाद दुर्वासा आश्रम पहुंचकर संपन्न होगी।
संरक्षक मण्डल- सर्व श्रीं- रामनिवास वर्मा, प्रकाश चन्द्र वर्मा (खिनमिनी वाले चन्द्रपाल पाल, संतोष कुमार गप्ता (घी वाले) सुशील वर्मा, राधारमण वर्मा, हरिनिवास वर्मा , रामसेवक वर्मा , श्यामबाबू वर्मा, प्रमोद चन्द्र वर्मा, महेश वर्मा, परमानन्द वर्मा, जगदीश वर्मा, शांतिस्वरुप गुप्ता, महामन्त्री : मुकेश सिंह वर्मा कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा, कार्यकारीअध्यक्ष जितेन्द्र कृमार वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, देशबन्धु वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।


