29 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

बाढ़ प्रभावित पांच गांवों में एसडीएम श्वेता साहू का स्थलीय निरीक्षण

Must read

 

गंगा-रामगंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासनिक टीम ने लिया जमीनी हालात का जायजा

अमृतपुर

गंगा और रामगंगा नदियों के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित तहसील अमृतपुर क्षेत्र में प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। शनिवार को उप जिलाधिकारी अमृतपुर श्वेता साहू ने बाढ़ प्रभावित ग्राम कडहर, खुटिया, दिउसी हुसैनपुर, सिया एवं तेरा अकबरपुर का स्थलीय निरीक्षण कर ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्वेता साहू ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलभराव, आवागमन और ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही प्रशासनिक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

उप जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में किसी भी प्रकार की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों की सुरक्षा, राहत सामग्री की उपलब्धता और आवश्यक सुविधाओं की निगरानी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

एसडीएम श्वेता साहू ने कहा कि प्रशासन बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुसार राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों को सक्रिय रखा गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों के लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण से ग्रामीणों को राहत की उम्मीद जगी है। गंगा और रामगंगा के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article