29 C
Lucknow
Saturday, September 12, 2026

डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती घायल, महिला रेफर

Must read

 

मोहम्मदाबाद। थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव कुबेरपुर पुडरा निवासी 41 वर्षीय इंद्रेश कुमार अपनी पत्नी राधा के साथ बाइक से इटावा स्थित बहन के घर जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे इटावा-बरेली हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के आगे पेट्रोल पंप के सामने आगे चल रहे डंपर चालक ने बिना इंडिकेटर दिए वाहन को पेट्रोल पंप की ओर मोड़ दिया। इस दौरान बाइक डंपर से टकरा गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई।

हादसे में इंद्रेश कुमार और उनकी पत्नी राधा घायल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया। यहां डॉक्टर कृष्णकांत ने प्राथमिक उपचार के बाद राधा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article