35 C
Lucknow
Sunday, July 26, 2026

कांवड़ यात्रा को लेकर एक्शन मोड में पुलिस, अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र ने जमापुर चौराहा व डबरी तिराहे का किया निरीक्षण

Must read

संवेदनशील स्थलों का लिया जायजा, सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश

अमृतपुर: आगामी कांवड़ यात्रा एवं त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना राजेपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र ने थाना राजेपुर क्षेत्र के जमापुर चौराहा एवं डबरी तिराहा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले कांवड़ यात्रा मार्ग का भौतिक सत्यापन कर संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। कांवड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन योजना तैयार की गई है तथा प्रमुख चौराहों और तिराहों पर यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस की संयुक्त ड्यूटी लगाई जाएगी।पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करें।

भीड़-भाड़ वाले स्थानों, कांवड़ शिविरों और प्रमुख मंदिरों पर विशेष निगरानी रखने के साथ-साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर भी सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक संकेतक एवं आवश्यक पुलिस सहायता की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही एम्बुलेंस और फायर सर्विस के साथ भी समन्वय स्थापित रखा गया है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

पुलिस प्रशासन द्वारा शांति समिति के सदस्यों, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों एवं कांवड़ सेवा समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सूचना प्रसारित करने वालों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चंद्र सिंह ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जा रही है तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती एवं रूट व्यवस्था में आवश्यक संशोधन भी किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article