37.8 C
Lucknow
Saturday, July 4, 2026

करंट की चपेट में आने से नीलगाय की मौत

Must read

– हादसे से ग्रामीणों में रोष, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग
गुरसहायगंज, कन्नौज। क्षेत्र के ग्राम डिगसरा से सियरमऊ जाने वाले मार्ग पर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन के नीचे से गुजर रही एक नीलगाय की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है। उनका आरोप है कि लंबे समय से लाइन निर्धारित मानकों से काफी कम ऊंचाई पर लटकी हुई है। शिकायत के बाद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइन इतनी नीचे है कि वहां से पैदल गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है। खेतों में काम करने वाले किसान भी हर समय हादसे की आशंका से भयभीत रहते हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते लाइन की ऊंचाई नहीं बढ़ाई गई तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही विद्युत लाइन को सुरक्षित मानकों के अनुरूप ऊंचाई पर कराने की भी मांग उठाई है। ताकि भविष्य में इंसानों और वन्यजीवों की जान जोखिम में न पड़े। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन और बिजली विभाग ने जल्द आवश्यक कदम नहीं उठाए, तो किसी भी समय गंभीर जनहानि हो सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article