यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। कंपिल के हकीकतपुर गांव निवासी एक पुत्र ने पिता का होठ चबा डाला। इससे उसकी हालत गंभीर है। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
कंपिल क्षेत्र के गांव हकीकतपुर निवासी राजेंद्र को परिजन घायलावस्था में सीएचसी लाए। जहां उसका इलाज किया गया। इलाज के दौरान घायल के नाती प्रशांत ने बताया कि उसके चाचा विवाद कर रहे थे। जब उसके बाबा ने विरोध किया तो चाचा ने दातों से बाबा का होठ चबा डाला। इससे वह घायल हो गए। उसने बताया कि पुलिस को तहरीर दी है।
पुत्र ने पिता का होठ चबाया, हालत गंभीर
नगर में धूमधाम से निकली महाकाल की पालकी यात्रा
यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। नगर में धूमधाम से महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। यात्रा में भक्त जमकर झूमे। पुष्पवर्षा हुई। अघोरी व भगवान शंकर की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
नगर के शिवाला भवन मंदिर से महाकाल की पालकी यात्रा का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ किया गया। भगवान के स्वरूप को पालकी में विराजमान कर ढोल नगाड़े के साथ यात्रा गंगादरवाजा, चैराहा, लोहाई बाजार, श्यामागेट, बजरिया, काजमखां, तहसील रोड, पुलगालिब तिराहा, छपट्टी, चिलांका, पटवनगली, भूसा मंडी चैराहा होते हुए शिवाला भवन में जाकर संपन्न हुई।
यात्रा के दौरान अघोरी की झांकी लोगो के आकर्षण का केंद्र बनी रही। वही नृत्य करते हुए भगवान शंकर की झांकी को देख लोग वाह वाह कर उठे। भगवान शंकर के बज रहे भजनों पर भक्त जमकर झूमे। पुष्पवर्षा हुई। भक्त भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए उत्साह में दिखे। नगर में भक्ती की गंगा बही। इस मौके पर पंडित गौरव मिश्र, केशव कौशल, शशोंक दुबे, राजन, शीर्ष रस्तोगी, यश रस्तोगी, अशोक, शुभ, उज्जवल, करन, दीपक दुबे, श्रवण कौशल, दीपक वर्मा, मोनू वर्मा, हिमांशू, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
बाढ़ पीडि़तों को प्रशासन ने राहत सामग्री की वितरण, ग्रामीणों के चेहरे खिले
यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर/ फर्रुखाबाद। जिले में आई बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट बना हुआ है। जिसको लेकर जिले के सभी अधिकारी लगातार बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।
मंगलवार को उपजिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह के द्वारा रामपुर जोगराजपुर में 165 पैकेट राहत किट वितरण की गई जिसमें बाढ़ पीडि़तों को तिरपाल, आलू, चावल,आटा, मसाले,दाल, व अन्य खाद्य सामग्री वितरण की गई जिससे बाढ़ पीडि़तों के चेहरे खिले नजर आए तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने कंचनपुर जगतपुर सबलपुर में 110 पैकेट राहत सामग्री वितरण कर कहा बाढ़ पीडि़तों की हर संभव मदद की जाएगी।
नगरिया जवाहर में नायब तहसीलदार अभिषेक यादव की अगुवाई में 378 बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री किट वितरण की गई और कहां की कोई समस्या हो फोन पर जानकारी दें मौके पर पहुंच कर समस्या का निस्तारण किया जाएगा मौके पर लेखपाल कानूनगो,ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
उप जिला अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि कंट्रोल रूम वार्ड सरणालय वार्ड चौकी अलर्ट कर दी गई है किसी को कोई समस्या हो तत्काल सूचना दें।
ग्रामीण इलाकों मे सफाई ना होने से पनप रहे संक्रामक रोग, बेखबर जिम्मेदार
यूथ इंडिया संवाददाता
शमशाबाद, फर्रुखाबाद। ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात और उसके बाद होने वाली धूप की उमस के चलते संक्रामक रोग पैर पसार रहे है। साफ-सफाई ना होना ऐसे में जले पर नमक छिडक़ने का काम कररही है।
शमशाबाद क्षेत्र में समय-समय पर हो रही बारिश के बावजूद भी भीषण गर्मी में कोई कमी नहीं लोग भीषण गर्मी से बेहाल है और गर्मी तथा संक्रामक बीमारियो से जूझ रहा है बुधवार को भी अच्छी खासी बारिश हुई वहीं गुरुवार को शाम अच्छी बारिश हुई मौसम सुहावना हुआ तो आम जनमानस तथा पशु पक्षियों ने राहत की सांस ली आसमान खुला धूप निकली तो लोगो को एक बार फिर भीषण गर्मी का सितम सताने लगा। बताते सुबह के करीब की भगवान इंद्र देव की मेहरबानियां हुई झमाझम पानी बरसा बरसात के चलते जो जहा था बही ठिठक गया हालाकि सुबह के वक्त आम लोगों का घरों से बाहर आना-जाना होता और जब पानी बंद हुआ तो मोहल्ले की गलियों में गंदगी का साम्राज्य हो गया मजबूरन लोग गलियों से पैंट पकडक़र निकलते हुए देखे गए लोगो को अफसोस भगवान इंद्र देव की मेहरबानियो की बारिश होने के बावजूद भी भीषण गर्मी के तेवरों में कोई कमी नजर नहीं हर कोई बेहाल देखा गया भीषण गर्मी का आलम यह है।
सुबह के बाद जब दिन शुरू होता है तो सर का पसीना पैरों तक आ जाता ऐसे हालातो में सबसे ज्यादा उन लोगों का हाल बुरा हो जाता जो सिर्फ मेहनत मजदूरी के सहारे अपने घर परिवार की रोजी रोटी चलते सुबह मजदूरी पर निकलते हैं तो दिन चढ़ते चढ़ते भीषण गर्मी का ग्राफ बढ़ जाता भीषण गर्मी के चलते गरीब मजदूर किसानों को मेहनत मजदूरी करना भी दुश्वार हो जाता बाजार में मजदूरी खोजने वाले लोगों का भी भीषण गर्मी से हाल- बेहाल है।
बताते है भीषण गर्मी में हर कोई काम से बचना चाहता और जिसे घर परिवार की रोजी रोटी चलानी उसे काम नही मिलता मौसम के उतार-चढ़ाव और समय-समय पर बारिश होने के बावजूद भी गर्मी के तेवरों में कोई बदलाव नहीं आ रहा।
वर्तमान में संक्रामक बीमारियों का जोर देखा जा रहाग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों से लोग जूझ रहे उन्हें या तो कस्बे के प्राइवेट अस्पतालों में देखा जा रहा या फिर या सरकारी अस्पतालों में उपचार और दवाइयां के लिए लाइन लगाते हुए देखा गया शुक्रवार को नगर में स्थित सी एच सी शमसाबाद जहा संक्रामक बीमारियों के शिकार मरीजों की भीड़ देखी गइ।
गजब कारनामा बीमार मां को नहीं मिला स्टेचर तो बुला ली पुलिस
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। प्रदेश में सरकार के द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने के लिए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के द्वारा निरीक्षण कार्रवाई की जा रही है इसके उपरांत भी स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है।
वही मामला जनपद फर्रुखाबाद के आवास विकास स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल का है जहां पर बीमार मां को इलाज के लिए लाए पुत्र को जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो घंटा इधर-उधर भटकता रहा। थक हारकर 112 नंबर पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची 112 डायल के ओपन रक्षक गंभीर सिंह के द्वारा स्टेटस दिलवाया गया तब जाकर पुत्र अपनी बीमार मां को लेकर इमरजेंसी में पहुंचा। कुलदीप पुत्र जगतपाल निवासी हरसिंहपुर गहलवार थाना अमृतपुर ने बताया की उसके पिता जगतपाल को बंदरों ने छत से डाल दिया था जिससे उनकी मौत हो गई। जिससे मन को सदमा बैठ गया कभी बीपी लो कभी हाई हो जाता है। जिसको लेकर वह अस्पताल पहुंचा था। इस बात को लेकर आप जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं जब मरीज को स्ट्रेचर मिलने में इतनी समस्याएं झेलनी पड़ रही है तो दवा लेने में क्या होता होगा। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था अब बदले नजर आ रही है। पीडि़त युवक को स्ट्रेचर दिलवाकर पुलिस वापस लौट गयी।
डीएम ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के दिये निर्देश
यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रूखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में 13 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी तैयारियां 11 अगस्त तक पूरी कर ली जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी खंड विकास अधिकारी ब्लॉकवार माइक्रो प्लान तैयार कर डी.सी. एन.आर.एल.एम. को सौंपें, जबकि शहरी क्षेत्रों में सभी अधिशासी अधिकारी माइक्रो प्लान तैयार करें। झंडे समय पर वितरित किए जाएं और सभी घरों पर झंडे लगाए जाएं।
इस अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 4,41,442 झंडे डी.सी. एन.आर.एल.एम. द्वारा और शहरी क्षेत्रों में 35,000 झंडे पी.ओ. डूडा द्वारा वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालयों पर झंडा लगाना सुनिश्चित करेंगे। विकास खंड स्तर पर समितियां बनाकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाएगा। साथ ही, 09 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शताब्दी समारोह के आयोजन के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।







