35.3 C
Lucknow
Sunday, March 15, 2026
Home Blog Page 3932

कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज का फर्श धसा, छात्राएं बाल बाल बची

1

यूथ इंडिया संवाददाता
कायमगंज। कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज के रसोई घर के बरामद व कक्षा 6 का फर्श धसने से छात्राएं बाल बाल बच गई। यह हादसा इंटरवल के समय एमडीएम लेते समय हुआ। फर्श धसने से छात्राओं में भगदड़ मच गई और छात्राए जूता, चप्पल, बैग, टिफिन, पानी की बोतल साइकिल छोडक़र घरों की ओर भाग खड़ी हुई है। हादसे की जानकारी पर एसडीएम, सीओ, डीआईओएस, नोडल अधिकारी समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जांच की। जांच में पाया गया कि पिलर में दरार पड़ गई है। चैंबर ब्लाक होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिससे पानी रिसता रहा। बिल्ंिडंग जर्जर हो चुकी है।
नगर के लोहाई बाजार स्थित कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज में साढे दस बजे इंटरवल हुआ। बच्चे एमडीएम लेने के लिए रसाईघर की ओर गए। इसी बीच अचानक रसोई घर के बरामदे की फर्श धस गई और कुछ ही देर में कक्षा 6 की ओर की भी फर्श धस गई। यह देख रसाईयों व छात्राओं में चीख पुकार मच गई। तभी एक छात्रा घस रही फर्श के नीचे जाने लगी। बच्चों ने उसे खीचा और बाहर निकाला। इससे उसका जूता वही रह गया। हादसे से कालेज में हडकंप मच गया। प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडेय व समस्त स्टाफ मौके पर दौड़ा और धसी जमीन देख कर हाथ पांव फूल गए। चीखपुकार मच गई। सभी शिक्षिकाए व स्टाफ पहली, दूसरी व तीसरी मंजिल से बच्चों को निकालने में जुट गए। फर्श धसनें की जानकारी पर छात्राओं में भगदड़ मच गई। छात्राए चीखपुकार करती रोती हुई कालेज से बाहर निकली। वह जूते, बैग व लंच, अपनी साइकिल छोड़ कर भागने लगी। छात्राएं जब रोती हुई बाहर निकली तो आसपास के दुकानदारों में भी हडकंप मच गया। उन्होंने जानकारी ली तो देखते ही देखते पूरे शहर में स्कूल का फर्श धसने की जानकारी फैल गई। सैकड़ों की संख्या में अभिभावक, दुकानदार व नगरवासी मौके पर पहुंच गए। जानकारी पर एसडीएम रवींद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी जयसिंह परिहार, कस्बा चैकी प्रभारी विद्या सागर तिवारी मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में इंस्पेक्टर रामअवतार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शेष रही गई स्कूल की छात्राओं को बाहर निकाला और कालेज के अंदर घुसी भीड़ को भी बाहर निकाला। एसडीएम ने प्रधानाचार्य से घटना के बारे में बात की। इस पर प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी छात्राएं घर जा चुकी है। कोई छात्रा चुटहिल नहीं हुई है। इस पर एसडीएम ने मौके का जायजा लिया और साथ ही तीनों मंजिलों पर जाकर जांच की। जहां देखा जिस हिस्से में जमीन धसी है। उसके ऊपर के हिस्से के पिलर व दीवार में दरारे आई है। इससे संभावता व्यक्त की गई यदि पिलर ढह जाता तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने यह भी देखा कि घसी जमीन के पास पानी निकासी के लिए बना चेंबर चोक था जिसमें पानी निकासी नहीं हो रही थी। इससे अनुमान लगाया कि कही ऐसा तो नहीं इससे पानी नीचे की ओर रिस रहा हो और उसने जमीन को खोखला कर दिया हो। इधर कालेज के बाहर भीड़ होने पर एसडीएम बाहर निकले और एनाउंसमेंट किया और अंदर के हालात के बाहर बारे में सभी को बताया और कहा कि सभी छात्राए सुरक्षित है। उनको घर भेज दिया गया है। भीड़ न लगाए। उन्होंने रो रही महिला अभिभावकों को समझाया और कहा सभी सुरक्षित है। वह उनकी बेटियां है। किसी को थोड़ी सी भी चोट नहीं लगी है। इस पर महिलाए शांत हुई और घर के लिए रवाना हुई।
कालेज में 590 छात्राओं के साथ था स्टाफ
कायमगंज। नगर के कन्या विद्या पीठ इंटर कालेज में करीब 11 सौ छात्राए अध्यनरत है। शनिवार को 590 छात्राए उपस्थित थी। जिस जगह हादसा हुआ। उस जगह पर कक्षा 6 में 76 पंजीकृत छात्राओं के सांपेक्ष 55 छात्राए उपस्थित थी। जब हादसा हुआ और जैसे ही अभिभावकों को पता चला तो वह मौके पर आ गए और अपनी बेटियों को खोजने लगे। वह रो रहे थे। लेकिन स्कूल स्टाफ ने घर जाने की बात कही तो वह शांत हुए तो अभिभावकों अपने अपने घरों में फोन करके पता करने लगे।
प्रत्यक्षदर्शी रसोईयों ने बताई हकीकत
कायमगंज। इस हादसे की प्रत्यक्षदर्शी रसोईया राधा देवी, रमा, लक्ष्मी का कहना है वह छात्राओं को खाना बांट रहीं थी तभी जमीन घसी। इस पर उन्होंने छात्राओं को दूसरी ओर प्रार्थना सभा की तरफ किया। इसी दौरान बच्ची का जूता उतर गया और उसे वहां से निकाला गया।
मानक बिहीन मिला स्कूल, सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं
कायमगंज। कन्या विद्या पीठ में जमीन घसने की जानकारी पर डीआईओएस एपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल जीआईसी भटासा कालेज के प्रधानाचार्य व नोडल प्रभारी डा. महेश चंद्र राजपूत मौके पर पहुंचे। वही कालेज के संरक्षक डा. वीरेंद्र सिंह गंगवार, उनके पुत्र मृदुल गंगवार, नगर पालिका चेयरमैन डा. शरद गंगवार मौके पर पहुंचे। जहां संरक्षक ने बताया कि इस कालेज का निर्माण 1962 से 1965 तक हुआ था। उसके बाद 1966 में मान्यता मिली। 1970 में उद्घाटन हुआ। उन्होंने कहा कि यह जमीन चुना कुवंर ट्रस्ट की है जो 10 रुपए के स्टाम्प पर दान कालेज के लिए दान में मिली थी। इस पर एसडीएम ने कहा बिल्डिंग जर्जर है। इसके लिए रिपेयर की क्या व्यवस्था क्यो नहीं की गई। इस पर प्रधानाचार्य ने कहा कि 23 अगस्त 2023 को प्रबंध समिति को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने छज्जा व बाउन्ड्रीवाल क्षतिग्रस्त का उल्लेख किया था। इस पर संरक्षक ने कहा उनके पास फंड नहीं है। यहां से कोई धनराशि नहीं मिलती है। उन्होंने छात्राओं की जान कैसे जोखिम में डाल सकते है। यह समाधान होना चाहिए थे। कमेटी की बैठक में क्या यह बात नहीं रखी गई। एसडीएम ने कहा कि इसकी इतनी सकरी गली है। यह स्कूल अमानक से कैसे चलता रहा। इस पर संरक्षक ने कहा कि इसका गेट और भी है। इस पर एसडीएम ने कहा वह भी मानक के अनुसार नहीं है। एसडीएम को बताया कि स्कूल में 12 कक्ष छात्राओं के अध्ययन के लिए है। जबकि आफिस समेत अन्य कक्ष करीब 5 है। जब एसडीएम ने सुरक्षा के बारे में पूछा और वहां लगे अग्निशमन यंत्र पर नजर डाली तो देखा तो सभी 2022 में ही एक्सपायर हो चुके थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
इनसेट
छात्राओं के लिए नहीं है साइकिल स्टैंड, न खेलने के लिए मैदान
कायमगंज। लोहाई बाजार में स्थित कन्या विद्या पीठ मुख्य बाजार में बना हुआ है। यह इलाका बेहद सकरा है। प्रवेश के लिए ढाई फुट चैड़ी गई है। इसमें एक छात्रा के अलावा दूसरा नहीं निकल सकता। वही इस स्कूल का दूसरा गेट जो पीछे की तरफ वह भी इसी तरह सकरा है। गलियों में बिजली के जर्जर अवस्था में लटक रहे है। इससे किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। विद्यालय में छात्राओं के साइकिल खड़ी करने के लिए कोई स्टैंड नहंी है न ही उनके खेलने कूदने के लिए स्थान है। प्रार्थना स्थल के समीप साइकिल खड़ी कर दी जाती है।
प्रशासन का आदेश, अब स्कूल में नहीं लगेगी कक्षाएं
कायमगंज। कन्या विद्या पीठ में फर्श धसने की घटना पर नगर व क्षेत्र में हडकंप मचा है। लोग भगवान का बार बार शुक्रिया अदा कर रहे है कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। उनका कहना है यदि पिलर या दीवार गिर जाता तो किसी बड़ी अनहोनी इनकार नहीं किया जा सकता है। सुरक्षा को लेकर एसडीएम व डीआईओएस ने अग्रिम आदेश तक स्कूल को बंद कर दिया है। इसमें कक्षाए नहीं लगेगी। प्रशासन प्रबंधक समिति व प्रधानाचार्य के बीच वार्ता कर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए रामनारायण महिला डिग्री कालेज की बिल्डिंग को लेकर सहमति बनी कि तब तक छात्राए उस बिल्डिंग में पढ़ेगी। डीआईओएस ने बताया कि प्रबंध समिति ने उनके एक अन्य रामनारायण महिला डिग्री कालेज में वैकल्पिक व्यवस्था कराने की बात कही है। प्रधानाचार्य विश्व मोहिनी पांडेय ने बताया कि दस दिन के अंदर रामनारायण कालेज में कक्षाए संचालित की जाएगी।

रोस्टर के अनुसार नहीं मिलती बिजली शासनादेश पर दौडाये जा रहे कागजी घोड़े

0

यूथ इंडिया संवाददाता
अमृतपुर फर्रुखाबाद। बिजली की समस्याओं को लेकर विद्युत कर्मचारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं या फिर इन जिम्मेदारियां को सही तरीके से निभाने में फेल हो रहे हैं।
शासनादेश जारी होता है और शहर तहसील क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों को रोस्टर के अनुसार बिजली देने के निर्देश भी दिए जाते हैं। परंतु इन शासनादेश की पूर्ति के लिए विभाग द्वारा कागजी घोड़े दौडाये जाते हैं। सरकार के निर्देश पर विद्युत कॉरपोरेशन की बैठक में नए निर्देश जारी किए गए जिसमें दिखाया गया कि शहरी क्षेत्रों को 24 घंटे तहसील क्षेत्र को 21 घंटे 30 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों को 18 घंटे विद्युत सप्लाई की जाए। परंतु क्या इन निर्देशों का पालन सही ढंग से किया जाएगा और शासनादेश के अनुसार उपभोक्ताओं को बिजली मिल पाएगी। विद्युत विभाग अपने उच्च अधिकारियों को सप्लाई के जो आंकड़े जारी करता है वह पूरी तरीके से सफेद झूठ होते हैं। को गंगा पार क्षेत्र में बिजली सप्लाई के जो आंकड़े सामने आए हैं वह चौंकाने वाले हैं।
पिछले दिनों तहसील उपकेंद्र की मशीनों में खराबी के चलते 12 घंटे से अधिक बिजली गुल रही। उत्तर प्रदेश सरकार अगर अपने शासनादेश पर अधिकारियों और कर्मचारियों से अमल करवाना चाहती है तो फिर उसे अपनी नई रूलिंग भी जारी करनी होगी। जिसके लिए या तो इन लापरवाह अधिकारियों की सैलरी कम की जाए अथवा इन्हें डिमोशन दिया जाए या फिर अन्य कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इसी के साथ विभाग को चाहिए कि जो समस्याएं सामने आ रही हैं उन समस्याओं को भी दूर किया जाए।

सदर तहसील दिवस में आयींं 102 शिकायतें, 4 का मौके पर निस्तारण

0

यूथ इंडिया संवाददाता
फर्रुखाबाद। सदर तहसील का समाधान दिवस अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमे अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह भी मौजूद रहे।
समाधान दिवस में कुल 102 शिकायते आई जिसमे केवल 4 शिकायतो का ही मौके पर निस्तारण किया गया।अवशेष शिकायतो का निस्तारण हेतु विभिन्न विभागो में अग्रसारित कर दिया गया। विभिन्न शिकायतो में राजस्व विभाग की 39, पुलिस विभाग की 18, चकबंदी की 2, विद्युत विभाग की 13, विकास विभाग की 16, अन्य विभागों की 9 शिकायते आई। राजस्व में अधिकांश शिकायते कब्जे करने, रास्ता रोकने, गली विवाद, दरवाजा न निकलने देने की समस्या के अलावा गन्दगी,जलभराव एवम् बजबजाती हुई नालियां प्रमुख रूप से थी। समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी रजनीकांतपांडेय, तहसीलदार श्रद्धा पांडेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद रवींद्र राय, सहित विभिन्न विभागो के प्रभारी मौजूद रहे।

Paris Olympics: तीसरा ओलंपिक पदक जीतने से चूकीं मनु भाकर

0
Manu Bhaker
Manu Bhaker

पेरिस। शनिवार को चल रहे पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर (Manu Bhaker)  ऐतिहासिक तीसरा ओलंपिक पदक जीतने से चूक गईं, वह महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल फाइनल में 28 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

वह पहले विश्व रिकॉर्ड धारक (25 मीटर पिस्टल) हंगरी की वेरोनिका मेजर के साथ तीसरे स्थान पर थीं, लेकिन शूट-ऑफ सीरीज में दो अंक गंवाने के बाद हंगरी की वेरोनिका पोडियम पर पहुंच गईं। दक्षिण कोरिया की यांग जिन ने 37 अंकों (शूट-ऑफ – 4-1 के माध्यम से) के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि फ्रांसीसी निशानेबाज कैमिली जेड्रेजेवस्की को रजत मिला।

शुक्रवार को महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल शूटिंग क्वालीफिकेशन में दूसरे स्थान पर रहने के बाद मनु (Manu Bhaker)  ने चल रहे ग्रीष्मकालीन खेलों में अपने तीसरे फाइनल में प्रवेश किया था। कोई भी अन्य भारतीय निशानेबाज एक ओलंपिक में एक से अधिक फाइनल में नहीं पहुंचा है, और केवल अभिनव बिंद्रा ने तीन खेलों में भारत के लिए तीन ओलंपिक शूटिंग फाइनल में जगह बनाई है।

शूटिंग में भारत को मिला दूसरा मेडल; सरबजोत सिंह के साथ मिलकर मनु भाकर ने रचा इतिहास

पेरिस 2024 में दो बार पदक जीत चुकी मनु ने कुल 590 अंक हासिल किए। 22 वर्षीय मनु ने अब तक पेरिस 2024 ओलंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल और मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में दो कांस्य पदक जीते हैं। उन्होंने प्रिसिशन राउंड में 294 और रैपिड राउंड में 296 अंक हासिल किए।

तीन साल पहले टोक्यो में 19 वर्षीय मनु अपनी तीनों स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंचने में विफल रही थीं। अब वह पेरिस में भारतीय निशानेबाजी की सफलता का चेहरा बन गई हैं।

Ayodhya Gangrape: आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर चला बाबा का बुलडोजर

0
Bulldozer
Bulldozer ran on the bakery of accused SP leader Moeed Khan

अयोध्या। जनपद में पूराकलंदर थाना के भदरसा में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान की बेकरी पर शनिवार को बुलडोजर (Bulldozer) चला। मौके पर मंडलायुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिला प्रशासन के अधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारी सोहावल अशोक कुमार सैनी सहित अर्ध सैनिक बल मौजूद रहे।

उप जिलाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कि बेकरी को अवैध पाए जाने के बाद सील कर दिया गया है। बेकरी को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम ने आरोपी की संपत्ति की पैमाइश की थी। शनिवार को खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने बेकरी पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। लाइसेंस भी रद्द किया गया है। जिला महिला अस्पताल में पीड़ित परिजन को धमकाने के आरोप में भी कोतवाली नगर में एक और मुकदमा दर्ज कराया गया है।

कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने जिला महिला अस्पताल पहुंचकर पीड़ित बच्ची का हाल-चाल लिया। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि अगर बच्ची को न्याय नहीं मिला तो हम सपा कार्यालय के सामने धरना देंगे। वार्ता करते करते समय मंत्री डॉ संजय निषाद के आंखों में आंसू आ गए थे। इससे पहले पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री ने परिवार को भरोसा दिलाया था कि उनके साथ न्याय दिलाया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।

बिहार शिक्षक और प्रिंसिपल भर्ती एग्जाम की डेट जारी, जानिए पूरा शेड्यूल

0
Teacher
Teacher

बिहार में शिक्षक (Teacher) और प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा की तारीखों का ऐलान बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने कर दिया है. ये भर्तियां माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षक, प्रिंसिपल और उप-प्रिंसिपल के तौर पर की जाएंगी. प्रारंभिक परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी, जिसका आयोजन 16 अगस्त को किया जाएगा. इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से एक हफ्ते पहले यानी 9 अगस्त को जारी किया जाएगा. वहीं, परीक्षाओं का आयोजन राजधानी पटना में किया जाएगा.

बिहार टीचर्स (Teacher)  की इन परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली पाली सुबह 10 बजे से शुरू होगी और दोपहर 12 बजे खत्म होगी, जबकि दूसरी पाली का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम के 4 बजे तक होगा. सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जो परीक्षा होगी, वो माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के पदों के लिए होगी, जबकि दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक जो परीक्षा होगी, वो प्रिंसिपल और उप-प्रिंसिपल के पदों के लिए होगी.

कहां से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड?

उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bih.gov.in या www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए उन्हें 9 अगस्त तक का इंतजार करना होगा. उम्मीदवारों को ये सलाह दी जाती है कि वो परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड करके रख लें, ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया

– सबसे पहले तो उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bih.gov.in या www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं
– इसके बाद होम पेज पर दिए गए BPSC टीचर एंड प्रिंसिपल प्री परीक्षा 2024 के लिंक पर क्लिक करें
– फिर यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
– आईडी-पासवर्ड डालकर लॉगिन करते ही आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा
– आप अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लीजिए और उसे एग्जाम के लिए संभालकर रखिए

10वीं पास के लिए रेलवे में निकली जाॅब, फटाफट करें अप्लाई

BPSC का कहना है कि परीक्षा में बैठने और पास होने मात्र से उम्मीदवार की योग्यता सिद्ध नहीं होगी बल्कि डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन और इंटरव्यू राउंड के बाद ही उम्मीदवार ही योग्यता पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. अगर आपने गलत डॉक्यूमेंट सबमिट कर दिया या डॉक्यूमेंट सबमिट ही नहीं किया तो आपकी उम्मीदवारी रद्द भी की जा सकती है.