31 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026
Home Blog Page 109

संविदा कर्मचारियों के जरिए चल रहा था वसूली का खेल

0

 

शाहजहांपुर। बीएसए कार्यालय में रिश्वतखोरी की परतें खुलने के साथ ही वसूली के एक संगठित तंत्र की चर्चा भी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, संविदा कर्मचारियों के जरिए पूरे खेल को अंजाम दिया जाता था। नाम न छापने की शर्त पर एक शिक्षक ने बताया कि स्कूल में देरी से पहुंचने या अन्य प्रशासनिक खामियों को आधार बनाकर कार्रवाई का डर दिखाया जाता था, जिसके बाद सेटिंग के नाम पर पैसे की मांग की जाती थी। बताया जा रहा है कि इस तरीके से लंबे समय से शिक्षकों को दबाव में लेकर अवैध वसूली की जा रही थी, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

!!जिला समन्वयक की भूमिका पर उठे सवाल!!

मामले में जिला समन्वयक निश्चय सिंह की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है। सूत्रों का कहना है कि उन्हें मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) की निगरानी के साथ-साथ शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखने का अधिकार भी प्राप्त था। ऐसे में इस अधिकार का इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया जा रहा था या नहीं, यह जांच का विषय बन गया है। यह भी चर्चा है कि वह लंबे समय से एक ही जनपद में तैनात रहे, जिससे पूरे सिस्टम पर उनकी पकड़ मजबूत हो गई थी। अब एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई के बाद विभाग में खलबली मची है और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की गहन जांच की मांग तेज हो गई है। फिलहाल, जांच एजेंसियां पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हैं और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

खुटार में खुलेआम बेची जा रही चिप्पड़ पुड़िया, वीडियो वायरल

0

 

—- युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आकर हो रही बर्बाद, नागरिकों ने की कार्यवाही की मांग

खुटार। शाहजहांपुर के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित और जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा लगातार अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। लेकिन खुटार में पुवायां रोड पर बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सामने भांग के ठेके के नाम पर अवैध तरीके से चिप्पड़ पुड़िया बिक्री करने का काम किया जा रहा है। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने स्थानीय पुलिस के साथ ही आबकारी विभाग से की। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जिस वजह से यहां पर छोटे-छोटे मासूम और नाबालिक बच्चों को भी चिप्पड़ पुड़िया दुकानदार के द्वारा खुले आम 100 और 50 रुपए में बिक्री की जा रही है। जिससे नव युवा नशे की चपेट में आकर बर्बादी की कगार पर पहुंच रहा है। नगर के लोगों ने खुलेआ�

नगर निगम शाहजहांपुर में जन सुनवाई दिवस का आयोजन

0

 

आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को नगर निगम, शाहजहांपुर में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में सम्भव कार्यक्रम के अंतर्गत जन सुनवाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें नगर क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

जन-सुनवाई के दौरान नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी समस्याएं रखीं। सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

इस दौरान संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

शाहजहांपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को आयोजित सुनवाई के दौरान एक टूटते हुए रिश्ते को नया जीवन मिला

0

शाहजहांपुर। पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को आयोजित सुनवाई के दौरान एक टूटते हुए रिश्ते को नया जीवन मिला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आयोजित इस परामर्श सत्र में कुल 20 मामलों की सुनवाई की गई, जिनमें से एक दम्पति आपसी सहमति से पुनः साथ रहने को तैयार हो गया।
जानकारी के अनुसार, थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र का एक दम्पति, जिसका विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व हुआ था, पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के चलते अलग रह रहा था। पत्नी बीते दो माह से अपने मायके में रह रही थी और उसने अपने पति पर शक करने व शराब के नशे में मारपीट करने के आरोप लगाए थे।
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को बुलाकर विस्तार से बातचीत कराई गई। परामर्शदाताओं ने धैर्यपूर्वक दोनों की समस्याएं सुनीं और आपसी समझ-बूझ से समाधान निकालने का प्रयास किया। बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने अपनी गलतियों को स्वीकारते हुए रिश्ते को एक और मौका देने का निर्णय लिया।
अंततः दम्पति ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और साथ रहने के लिए राजी हो गए। केंद्र से दोनों को सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर परामर्शदाता अंशुल रजानी, महिला आरक्षी मोनिका कुमारी, बबीता तथा आरक्षी साकेत की मौजूदगी रही।
निष्कर्ष:
परिवार परामर्श केंद्र की यह पहल एक बार फिर साबित करती है कि संवाद और समझदारी से बड़े से बड़ा पारिवारिक विवाद भी सुलझाया जा सकता है।

शाहजहाँपुर के सिंधौली ब्लॉक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन के दौरान सरकारी कार्य में बाधा और उग्र प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है

0

 

बताया गया कि 18 और 20 अप्रैल को किसान यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ताओं ने बिना अनुमति धरना दिया, नारेबाजी की और ब्लॉक गेट पर ताला लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। साथ ही पुतला दहन भी किया गया।

बीडीओ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मुनेश्वर दयाल, गुलजार सिंह, राजू गुप्ता, सबील हसन, रामभजन और मिथुन को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

शाहजहाँपुर के थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

0

शाहजहाँपुर के थाना सदर बाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है

पुलिस के अनुसार, 20 अप्रैल 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोपी आकाश राठौर पर आरोप है कि उसने वादी के छोटे भाई आशीष के साथ मारपीट की और घायल अवस्था में उसे नाले में फेंक दिया। अगले दिन आशीष मृत अवस्था में मिला था। इस मामले में थाना सदर बाजार में धारा 105 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी आकाश राठौर उर्फ आदर्श (23 वर्ष), निवासी इंद्रानगर कॉलोनी, को 21 अप्रैल 2026 को खन्नौत नदी के लोधीपुर पुल से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और स्थानीय पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास का परिणाम बताया गया है।