आज दिनांक 21 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को नगर निगम, शाहजहांपुर में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में सम्भव कार्यक्रम के अंतर्गत जन सुनवाई दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसमें नगर क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जन-सुनवाई के दौरान नागरिकों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और कर विभाग से जुड़ी समस्याएं रखीं। सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए कुल 05 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के जल्द निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस दौरान संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी, मुख्य अभियंता आशीष त्रिवेदी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक जल विजय नारायण मौर्य सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


