33 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल को बड़ी जिम्मेदारी

Must read

– वाराणसी-मिर्जापुर मंडल के चुनाव प्रभारी बनाए गए

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करते हुए राज्यसभा सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें वाराणसी और मिर्जापुर मंडल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।
यह जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है, जब आगामी विधान परिषद (एमएलसी) निर्वाचन और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर राजनीतिक दल अपनी रणनीति को मजबूत करने में जुटे हैं। नरेश उत्तम पटेल दोनों मंडलों में पार्टी संगठन को सक्रिय करने, स्थानीय नेताओं के साथ समन्वय स्थापित करने तथा चुनावी तैयारियों की निगरानी करेंगे।
समाजवादी पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नरेश उत्तम पटेल के लंबे संगठनात्मक अनुभव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल का लाभ पार्टी को चुनावी तैयारियों में मिलेगा। उनके नेतृत्व में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर विशेष जोर रहेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article