38 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

इटली की पीएम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोटी का गिफ्ट..जॉर्जिया मेलोनी हंस कर बोली- थैंक यू

Must read

नई दिल्ली

इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास अंदाज में ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट कर भारत-इटली रिश्तों में मिठास घोल दी। इस अनोखे उपहार का वीडियो खुद मेलोनी ने सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आए।

वीडियो में मेलोनी कहती दिखीं कि प्रधानमंत्री मोदी उनके लिए बेहद स्वादिष्ट टॉफी लाए हैं। उन्होंने पोस्ट में पीएम मोदी को धन्यवाद देते हुए लिखा, आपके उपहार के लिए धन्यवाद। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे मेलोडी डिप्लोमेसी का नाम दे दिया।
रोम पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी ने साथ डिनर किया और इसके बाद ऐतिहासिक कोलोसियम का दौरा भी किया। दुनिया के सात अजूबों में शामिल यह प्राचीन रोमन एम्फीथिएटर इटली की सबसे बड़ी ऐतिहासिक पहचान माना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भी मेलोनी के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। दोनों नेताओं के बीच आज रोम में द्विपक्षीय वार्ता भी होगी, जिसमें व्यापार, रक्षा, तकनीक और वैश्विक सहयोग जैसे विषयों पर बातचीत होने की संभावना है।

इटली में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर इटली के विदेश मंत्री मौजूद रहे, जबकि मेलोनी ने मोदी के साथ तस्वीर साझा कर लिखा — “वेलकम माय फ्रेंड।” भारत और इटली के रिश्तों में बढ़ती नजदीकियों के बीच यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article